top of page

पत्र लेखन 

1.प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए जिसमें कंप्यूटर -शिक्षा की व्यवस्था करने का अनुरोध हो।

सेवा में

प्रधानाचार्य महोदय

अ. ब. स. विद्यालय 

नई दिल्ली |

विषय - कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था करवाने हेतु।

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय

सविनय निवेदन यह है कि हम सातवीं कक्षा के छात्र यह अनुभव करते हैं कि, आजकल कंप्यूटर - शिक्षा बहुत आवश्यक हो गई है। आने वाला युग  कंप्यूटर का युग होगा। हमारे भविष्य के लिए इसका ज्ञान होना महत्वपूर्ण है। अतः आपसे प्रार्थना है कि अपने विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा आरंभ करें। हम आपके प्रति आभारी रहेंगे। आशा है, आप हमारे अनुरोध को स्वीकार करेंगे।

धन्यवाद सहित, 

आपका आज्ञाकारी छात्र,

अ. ब. स.

कक्षा सातवीं

क्रमांक-

दिनांक------



 

2. अपने क्षेत्र की गंदगी को साफ करवाने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए - 

सेवा में 

स्वास्थ्य अधिकारी महोदय

शाहिन नगर,

नई दिल्ली। 

विषय  - अपने क्षेत्र की गंदगी को साफ करवाने हेतु।

मान्यवर,

मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान नई दिल्ली, शाहिन नगर में फैली गंदगी की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। पिछले 3 सप्ताह से क्षेत्र में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। जगह- जगह  कूड़े और गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियाँ जाम हो गई हैं, जिसमें से दुर्गंध आती है। यहाँ मच्छर आदि पनपने लगे हैं। सफाई कर्मी तो रोज़ आते हैं, लेकिन साफ कोई नहीं करता। उनसे कहने पर उनका व्यवहार भी अशिष्ट हो जाता है। 

यहाँ अनेक प्रकार की बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। आसपास का माहौल दूषित होता जा रहा है। अतः आपसे निवेदन है कि आप समय की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करें। 

सधन्यवाद 

भवदीय 

अ. ब. स.

दिनांक - 15/8/20 

bottom of page